Breaking News

दीपम सेठ बने राज्य के नए डीजीपी, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Deepam became DGP: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दीपम सेठ की नियुक्ति के साथ ही अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी पद से हटा दिया गया है।

दीपम सेठ हाल ही में अपनी प्रतिनियुक्ति अवधि को बीच में छोड़कर उत्तराखंड लौटे थे। उन्होंने आज ही अपनी ड्यूटी ज्वॉइन की थी। गृह सचिव ने शुक्रवार को ही एक पत्र लिखकर दीपम सेठ को उनके मूल कैडर में वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके अगले ही दिन शनिवार को उन्हें एसएसबी से रिलीव कर दिया गया। इस अचानक बदलाव के बाद डीजीपी चयन को लेकर नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

दीपम सेठ वर्तमान में एडीजी पद पर हैं और वह उत्तराखंड कैडर के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद से उनके वापस लौटने की चर्चाएं चल रही थीं।

अभिनव कुमार की नियुक्ति: दीपम सेठ का नाम डीजीपी पैनल में पहले से ही था। जब वह प्रतिनियुक्ति पर थे, तब एडीजी अभिनव कुमार को डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में नियुक्त किया गया था। अभिनव कुमार ने 30 नवंबर को पदभार संभाला था, लेकिन डीजीपी के चयन के लिए भेजे गए नए पैनल में उनका नाम शामिल नहीं था। इस पर अभिनव कुमार ने आपत्ति भी दर्ज की थी।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?