Related Articles
नोएडा पुलिस ने पारदी उर्फ शिकारी गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। ये गैंग मध्य प्रदेश के गुना जिले से ताल्लुक रखते हैं और अलग-अलग राज्यों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों समेत तीन आरोपियों को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु वर्मा और मयूर कुमार शामिल हैं, जिनसे एक-एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। इन पर कई थानों में मामले दर्ज हैं।
यह गैंग लूटे गए जेवरात को गलाकर नए आभूषण बनाता है और फिर उन्हें बेच देता है। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है और इस गैंग के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
CHANNEL009 Connects India
