Breaking News

Air India: एअर इंडिया ने एयरबस से 100 नए विमान खरीदी का ऑर्डर दिया, 470 विमानों का ऑर्डर पहले ही दिया था

एअर इंडिया ने फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस से 100 नए विमानों का ऑर्डर दिया है। इससे पहले, विमानन कंपनी ने एयरबस को 250 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिसमें 40 ए350 और 210 ए320 फैमिली विमान शामिल थे। अब, एअर इंडिया के पास एयरबस से कुल 350 विमानों का ऑर्डर हो गया है।

इन 100 नए विमानों में 10 वाइडबॉडी ए350 और 90 नैरोबॉडी ए320 फैमिली के ए321 नियो विमान शामिल हैं। यह ऑर्डर पिछले साल दिए गए 470 विमानों के ऑर्डर से अलग है।

एअर इंडिया ने यह भी घोषणा की कि उसने अपने बढ़ते ए350 बेड़े की रखरखाव के लिए एयरबस के फ्लाइट ऑवर सर्विसेज-कंपोनेंट (एफएचएस-सी) को चुना है।

टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, और इसके बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है, ऐसे में एअर इंडिया के लिए और विमानों की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि ये 100 नए विमान एयर इंडिया को विकास की ओर ले जाएंगे और इसे एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने में मदद करेंगे।

एयरबस के सीईओ गिलौम फौरी ने भी इस साझेदारी को लेकर खुशी जताई और कहा कि यह एयर इंडिया की “विहान.एआई” परिवर्तन योजना की सफलता में योगदान देगा।

अब तक, एयर इंडिया को एयरबस से 344 नए विमानों की डिलीवरी करनी है, जिसमें से 6 A350 विमान पहले ही मिल चुके हैं। इसके अलावा, एअर इंडिया ने 2023 में बोइंग को भी 220 विमानों का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी बाकी है।

About admin

Check Also

पटना हाई कोर्ट का बड़ा कदम: विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार सहित 42 विधायकों को नोटिस

पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को नोटिस जारी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?