Related Articles
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी के कारण एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इससे नई टिकट बुकिंग कराने वाले यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा।
घरेलू उड़ानों पर बढ़ेगा किराया
एयर इंडिया ने गुरुवार से नई टिकट बुकिंग पर घरेलू उड़ानों के किराए में अधिकतम 399 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज जोड़ने का निर्णय लिया है। यह अतिरिक्त शुल्क चरणबद्ध तरीके से सभी प्रमुख घरेलू रूट्स पर लागू किया जाएगा।
हालांकि, जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा ली है, उन पर यह बढ़ा हुआ चार्ज लागू नहीं होगा। लेकिन अगर वे अपनी यात्रा की तारीख या रूट बदलते हैं, तो किराए का नया हिसाब लगाया जा सकता है।
उदयपुर से उड़ानों पर भी असर
उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित रूप से चलती हैं। इन रूट्स से देश और विदेश के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती हैं। ऐसे में फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से उदयपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक किराया देना पड़ सकता है।
टिकट की कीमत 6–10% तक बढ़ सकती है
उदयपुर से दिल्ली के लिए हवाई टिकट आमतौर पर 3,000 से 6,000 रुपये के बीच रहता है, जबकि मुंबई के लिए 4,000 से 7,000 रुपये तक होता है।
399 रुपये अतिरिक्त जुड़ने से कुल टिकट कीमत में लगभग 6 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।
ईंधन खर्च एयरलाइन के लिए बड़ा हिस्सा
एयर इंडिया के अनुसार किसी भी एयरलाइन की कुल लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा ईंधन पर खर्च होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण जेट फ्यूल की कीमतों पर असर पड़ रहा है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ेगा सरचार्ज
एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।
-
यूरोप जाने वाली उड़ानों पर 25 डॉलर तक अतिरिक्त चार्ज
-
नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए 50 डॉलर तक अतिरिक्त चार्ज
यह नया सरचार्ज 18 मार्च से लागू किया जाएगा।
CHANNEL009 Connects India
