Breaking News

BPSC TRE Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी डिटेल जारी

बिहार शिक्षक भर्ती BPSC TRE 3.0 के तहत 25,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए नई वैकेंसी डिटेल जारी कर दी है। यह जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देखी जा सकती है।

BPSC TRE Vacancy: पदों की संख्या

BPSC TRE 3.0 के तहत प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) में 25,505 पदों पर और कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए 18,973 पदों पर भर्ती होगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तहत कक्षा 1 से 5 तक के लिए 210 पद और कक्षा 6 से 10 तक के लिए 126 पद निर्धारित हैं।

BPSC: आरक्षण नीति के अनुसार वैकेंसी

इस वैकेंसी डिटेल को 50% आरक्षण नीति के तहत जारी किया गया है। इससे पहले यह भर्ती 65% आरक्षण की नई नीति के साथ निकाली गई थी, जिसे बाद में कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार ने पुराने 50% आरक्षण रोस्टर के अनुसार इसे जारी किया है।

About admin

Check Also

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, अलवर में 6,549 छात्र दे रहे परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?