Related Articles
बालोद। सियादेवी मंदिर दर्शन करने गए एक पति-पत्नी को रास्ते में तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। आरोपियों ने दंपति को चाकू और डंडे दिखाकर डराया और महिला के गहने व नकद रुपये छीनकर फरार हो गए। गुरुर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कैसे हुई वारदात?
शिकायतकर्ता मनीष पटेल ने बताया कि वह 17 जून को अपनी पत्नी पुष्पा देवी पटेल के साथ इलाज के लिए गांव से बालोद आए थे। डॉक्टर ने रिपोर्ट आने में समय बताया, तो दोनों सियादेवी मंदिर, नारागांव दर्शन करने चले गए।
दर्शन के बाद लौटते समय, मंदिर से करीब 1 किलोमीटर दूर वे बाथरूम के लिए रुके, तभी वहां तीन अज्ञात युवक आ गए। उनके चेहरे काले स्कार्फ से ढके थे।
चाकू-डंडे से डराया
-
एक बदमाश के हाथ में चाकू और दो के पास डंडे थे।
-
तीनों ने दंपति को डराकर गहने और पैसे छीन लिए।
-
महिला के गले की सोने की मराठी माला (2 लॉकेट सहित), कानों के टॉप्स और मनीष के पास रखे 3000 रुपये नकद लूट लिए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
गुरुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 3(5), 309(4) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
CHANNEL009 Connects India
