Breaking News

CG ठगी न्यूज़: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 12 ट्रकों की ठगी, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़) – रायपुर में फर्जी दस्तावेज और नंबर प्लेट लगाकर ट्रक बेचने के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दूसरे राज्यों की 12 ट्रकों को छत्तीसगढ़ के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया था।

इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रक चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस रायपुर पहुंची। जांच में पता चला कि राजेश यदु नामक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार के सेकंड हैंड ट्रकों को छत्तीसगढ़ की फर्जी नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन से बेच दिया था।

हर ट्रक की कीमत लगभग 17.5 लाख रुपए तय हुई थी और कुल 2 करोड़ 8 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था। पुलिस ने पहले भी इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हाल ही में खमतराई पुलिस को राजेश की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

परिवहन विभाग की भूमिका भी इस ठगी में संदिग्ध मानी जा रही है और जांच जारी है।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?