Breaking News

CG Election 2025: डिप्टी सीएम अरुण साव ने आम जनता के साथ कतार में खड़े होकर किया मतदान

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया।

आम जनता के साथ कतार में खड़े होकर दिया वोट

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह-सुबह सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने बिना किसी विशेष व्यवस्था के, आम लोगों के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

अरुण साव का यह अंदाज जनता को खूब पसंद आया, क्योंकि उन्होंने बिना किसी ताम-झाम के लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

About admin

Check Also

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को मतदान

बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?