नई तिथि पर होगी भर्ती प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ पुलिस ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित की है। इसके अनुसार, अभ्यर्थियों को 1 से 10 जनवरी तक दस्तावेज जांच और शारीरिक परीक्षा के लिए भर्ती केंद्र प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई में उपस्थित होना होगा।
पहले टाली गई थी परीक्षा
दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 27 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच होनी थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। अब नए सिरे से परीक्षा की तिथि घोषित की गई है।
CHANNEL009 Connects India
