Breaking News

CG VSK App: नेटवर्क की कमी से 30% शिक्षक नहीं लगा पा रहे ऑनलाइन हाजिरी

बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़) में CG VSK ऐप से ऑनलाइन हाजिरी का नियम लागू होने के बाद वनांचल इलाकों में काम कर रहे शिक्षक बड़ी परेशानी झेल रहे हैं। कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण करीब 30 फीसदी शिक्षकों का अब तक ऐप में पंजीयन ही नहीं हो पाया है। इसी वजह से रोजाना केवल 30 से 35 फीसदी शिक्षकों की ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज हो पा रही है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 जनवरी से सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए CG VSK ऐप लागू किया है। इसके लिए रायपुर में विशेष विद्या समीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस ऐप से प्रधानपाठक और अन्य स्टाफ की उपस्थिति, अवकाश और कक्षाओं की निगरानी की जा रही है। रिपोर्ट डाउनलोड करने और अलर्ट मिलने जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हैं।

नेटवर्क न होने से सबसे बड़ी समस्या
सोनहत ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों में नेटवर्क की भारी कमी है। यहां काम कर रहे कई शिक्षक न तो ऐप में रजिस्ट्रेशन कर पाए हैं और न ही नियमित हाजिरी लगा पा रहे हैं। इस समस्या की जानकारी राज्य शिक्षा कार्यालय को भेज दी गई है।

50 मीटर के दायरे में ही काम करता है ऐप
शिक्षा विभाग के अनुसार CG VSK ऐप स्कूल परिसर के 50 मीटर के दायरे में ही एक्टिव होता है। शिक्षक को स्कूल पहुंचकर ही ऐप से हाजिरी लगानी होती है। ऐप से दर्ज की गई उपस्थिति की जानकारी सीधे डीईओ कार्यालय तक पहुंचती है और अधिकारी रियल टाइम मॉनिटरिंग करते हैं।

हालांकि, एप लागू होने के करीब दो हफ्ते बाद भी कोरिया जिले में सभी शिक्षकों का पंजीयन पूरा नहीं हो सका है।

कई गांवों में अब भी नहीं है मोबाइल नेटवर्क
भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के कई गांवों में अब तक मोबाइल टावर नहीं हैं। केंद्रीय संचार मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के 410 गांवों में से 125 गांव ऐसे हैं जहां नेटवर्क की सुविधा नहीं है।

राज्य सरकार ने 2024-25 के बजट में सीएम मोबाइल टावर योजना की घोषणा की थी, लेकिन यह योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है।

CG VSK App: संक्षिप्त जानकारी

  • कुल शिक्षक: 2117

  • पंजीकृत शिक्षक: 1804

  • अपंजीकृत शिक्षक: 313

  • औसत उपस्थिति: 700

  • अनुपस्थित: 1200

  • हाजिरी प्रतिशत: 30% से अधिक

  • पंजीयन प्रतिशत: 85% से अधिक

डीईओ का बयान
कोरिया जिले के डीईओ विनोद कुमार राय ने बताया कि सोनहत ब्लॉक में नेटवर्क की कमी के कारण करीब 30 फीसदी शिक्षकों का पंजीयन नहीं हो पाया है। जिन शिक्षकों के मोबाइल में तकनीकी समस्या है, उसे ठीक कराया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी राज्य शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?