Breaking News

Dholpur BJP News: 15 साल की उम्र में जुड़े RSS से, अब बने धौलपुर के नए भाजपा जिलाध्यक्ष

धौलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को चार नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए, जिनमें धौलपुर जिले की कमान अब राजवीर सिंह राजावत को सौंपी गई है। वे बसेड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और इससे पहले सतेन्द्र पाराशर करीब 18 महीने तक जिलाध्यक्ष रहे। अब राजावत को पार्टी में सभी गुटों को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती होगी।

15 साल की उम्र में जुड़े RSS से

राजवीर सिंह राजावत करीब 15 साल की उम्र में RSS की शाखा से जुड़ गए थे। इसके बाद वो बसेड़ी तहसील के कार्यवाह बने। फिर उन्हें भरतपुर जिले के वैर और नदबई तहसील में प्रचारक बनाया गया। इसके अलावा सवाई माधोपुर जिले में भी प्रचारक के रूप में काम किया।

भाजपा में निभाई कई जिम्मेदारियां

राजावत ने भाजपा में युवा मोर्चा कार्यसमिति के सदस्य, धौलपुर मंडल प्रभारी, जिला प्रशिक्षण प्रभारी जैसे दायित्व निभाए।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्हें एटा जिले का प्रवासी कार्यकर्ता भी नियुक्त किया गया था। साथ ही वे राजस्थान विस्तारक योजना के धौलपुर प्रभारी और संकल्प रिद्धि-सिद्धि कार्यक्रम के जिला संयोजक भी रह चुके हैं।

सबको साथ लेकर संगठन को मज़बूत करेंगे

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
उनके निवास बसेड़ी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे संत रामानुजदास आश्रम पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

तीन दशक बाद बसेड़ी को जिलाध्यक्ष

बसेड़ी को करीब तीन दशक बाद फिर से भाजपा जिलाध्यक्ष का पद मिला है। इससे पहले शमशेर सिंह परमार इस पद पर थे, जब पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे का खास प्रभाव था।

पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा समेत कई नेताओं ने राजावत को बधाई दी है, वहीं कुछ पदाधिकारी इस बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर ने पार्टी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?