Breaking News

GT vs DC: शुभमन गिल ने कागिसो रबाडा की वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट, जानें कब तक जुड़ सकते हैं टीम से

gt in ipl

आईपीएल 2025 का रोमांचक 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, लेकिन इस मैच में गुजरात के स्टार तेज गेंदबाज़ कागिसो रबाडा मैदान में नजर नहीं आए। रबाडा कुछ मैच खेलने के बाद निजी कारणों से स्वदेश लौट गए थे।

टॉस के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रबाडा की अनुपस्थिति पर बड़ा बयान दिया। गिल ने उम्मीद जताई कि रबाडा अगले दस दिनों के भीतर टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि रबाडा जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।”

इससे पहले, गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच अशीष कपूर ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा,

“हम उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह पारिवारिक और निजी समस्याओं के चलते स्वदेश गए हैं। एक बार जब वह इस समस्या से निपट लेंगे, और अगर समय रहते सब ठीक हो गया, तो वह दोबारा हमारे साथ जुड़ जाएंगे। अभी हम सभी की तरह सिर्फ इंतजार कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि रबाडा गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी का अहम हिस्सा हैं और उनकी वापसी टीम की प्लेऑफ की संभावनाओं के लिहाज़ से काफी अहम होगी।

 

About Hussain

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?