
RR vs LSG Live Update:
राजस्थान रॉयल्स शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले रोमांचक मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना कर चुकी राजस्थान की टीम फिलहाल अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। ऐसे में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।
टीम ने अब तक सात मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज की हैं। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में संतुलन बिठाने की चुनौती इस मैच में भी बनी रहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए यह मौका होगा राजस्थान की कमजोरियों का फायदा उठाकर अपनी स्थिति मज़बूत करने का
CHANNEL009 Connects India
