Breaking News

IND vs ENG मैनचेस्टर टेस्ट: इंग्लैंड की दमदार शुरुआत, भारत 358 रन पर सिमटा

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए, जबकि जवाब में इंग्लैंड के दोनों ओपनर्स ने शानदार शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी कर ली है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगाई।

यशस्वी जायसवाल ने 68 रन बनाए।साई सुदर्शन ने 64 रनों की पारी खेली।ऋषभ पंत ने 58 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। बाकी बल्लेबाजों से ज्यादा योगदान नहीं मिल पाया, और पूरी टीम 358 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जवाब में इंग्लैंड के दोनों ओपनर बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। भारतीय गेंदबाज़ों को अभी तक सफलता नहीं मिली है, जिससे इंग्लैंड मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। इस समय इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। अगर भारतीय गेंदबाज जल्दी विकेट नहीं निकालते, तो इंग्लैंड बड़ी बढ़त हासिल कर सकता है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?