भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक खास उपलब्धि तो हासिल की, लेकिन साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना बैठे जो उनके करियर में पहली बार हुआ है।
दरअसल, केएल राहुल चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। वो तेज गेंदबाजों का डटकर सामना कर रहे थे और एक छोर संभाले हुए थे। लेकिन जब वो 90 रन के करीब पहुंचे तो फैंस को उम्मीद थी कि राहुल एक और शतक पूरा करेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ।राहुल 90 रन पर आउट हो गए, और अपने टेस्ट करियर में पहली बार “नर्वस नाइंटीज़” का शिकार बने। इससे पहले उन्होंने जब-जब 90 के पार रन बनाए, उन्होंने उसे शतक में बदला था। लेकिन इस बार वह चूक गए।
राहुल ने इस पारी के दौरान एक और खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स में अब राहुल का नाम सहवाग से ऊपर आ गया है। राहुल ने अब तक अपने करियर में 58 टेस्ट में 15 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिनमें 8 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। राहुल के साथ ऐसा आखिरी बार 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था, जब वो लगातार 6 फिफ्टी लगाने के बाद शतक से चूक गए थे। लेकिन तब भी वो नर्वस नाइंटीज़ में नहीं फंसे थे। इस बार 90 रन बनाकर आउट होना उनके लिए निराशाजनक रहा।
हालांकि राहुल की इस पारी ने भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं। उनके अलावा शुभमन गिल, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसकी वजह से भारत यह टेस्ट मैच हारने से बचा और मुकाबला ड्रॉ कराने में सफल रहा।
CHANNEL009 Connects India
