Breaking News

Rajasthan BJP President: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव दिसम्बर में, ये नेता दौड़ में सबसे आगे

भा​जपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होंगे। सबसे पहले बूथ अध्यक्ष, फिर मंडल और फिर जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। दिसम्बर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा।

संगठन चुनाव को लेकर 22 नवम्बर को भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक में सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और संगठन पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। राजस्थान से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, अलका गुर्जर, ओंकार सिंह लखावत भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान अध्यक्ष मदन राठौड़ सबसे आगे माने जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उपचुनाव के परिणाम संगठन चुनाव में असर डाल सकते हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने बताया कि बूथों का गठन 30 नवम्बर तक करने का लक्ष्य है। मंडल, जिला और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव दिसम्बर में ही होंगे और इनकी तिथियां एक-दो दिन में तय हो जाएंगी। पार्टी ने इसके लिए प्रदेश पुनर्विचार समिति भी बनाई है, जिसमें सांसद घनश्याम तिवाड़ी को प्रदेश संयोजक और सरदार अजय पाल सिंह और योगेंद्र सिंह तंवर को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?