Breaking News

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 26-28 जनवरी को कई जिलों में बारिश और सर्दी का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी जयपुर और कई शहरों में मावठ और तेज ठंड का दौर जारी है। हालाँकि बारिश कुछ कम हो गई है, लेकिन उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे गिर गया।

माउंटआबू में रिकॉर्ड सर्दी
बीती रात माउंटआबू में तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। खेतों में बर्फ जम गई और लोग सुबह देर तक घरों में ही रहे। अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • लूणकरणसर: 0.3°C

  • पाली: 2.9°C

  • नागौर: 0.5°C

  • श्रीगंगानगर: 3.5°C

  • सिरोही: 4.0°C

  • सीकर: 3.2°C

  • फतेहपुर: 2.3°C

  • जयपुर: 9.4°C

26, 27 और 28 जनवरी में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगामी 26, 27 और 28 जनवरी को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है:
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, अलवर, भरतपुर, करौली, जयपुर, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं, डीग और टोंक।

किसानों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट होगी। किसानों को फसल की सुरक्षा और पानी निकासी का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो जलभराव, फसल गिरने और रोग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

ओलावृष्टि और बारिश का असर
पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को चौमूं और रींगस में ओलावृष्टि हुई। गुरुवार देर रात से अधिकतर जिलों में बारिश जारी रही। सबसे अधिक बारिश रींगस में 9 मिमी दर्ज की गई। अन्य शहरों में बारिश का रिकॉर्ड:

  • फतेहपुर: 7 मिमी

  • अजीतगढ़: 6 मिमी

  • अजमेर: 7.8 मिमी

  • जयपुर: 8 मिमी

  • पिलानी: 7 मिमी

  • श्रीगंगानगर: 8 मिमी

ओलावृष्टि और बारिश के कारण दिन का तापमान लगभग 11 डिग्री तक गिर गया।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?