Breaking News

RRB NTPC UG रिजल्ट 2025-26: ऐसे चेक करें और आगे का प्रोसेस

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC UG CBT 2 रिजल्ट 2025-26 घोषित कर दिया है। अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट सभी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। साथ ही मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। यह पूरी चयन प्रक्रिया CEN 06/2024 के तहत चल रही है।

RRB NTPC UG रिजल्ट कैसे चेक करें

  1. अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “RRB NTPC UG CBT 2 Result / CEN 06/2024” लिंक खोजें।

  3. लिंक पर क्लिक करने से एक PDF फाइल खुलेगी।

  4. अब Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें।

आगे का चयन प्रक्रिया

  • CBT 2 में सफल उम्मीदवारों को पद के अनुसार अगले चरणों में बुलाया जाएगा।

  • कुछ पदों के लिए CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) होगा।

  • कुछ पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) लिया जाएगा।

  • परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी जारी होगी।

  • ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

  • सभी चरण पास करने के बाद उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

  • इसके बाद ही अंतिम चयन होगा।

जोनवार चयनित उम्मीदवार

  • चेन्नई जोन: 1,295 उम्मीदवार

  • अहमदाबाद जोन: 550 उम्मीदवार

  • भुवनेश्वर जोन: 392 उम्मीदवार

  • इसके अलावा कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, रांची और प्रयागराज समेत सभी बड़े RRB ने अपनी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

About admin

Check Also

देश के टॉप NIT कॉलेज: जहां पढ़ने का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब छात्र काउंसलिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?