Breaking News

UPSC CDS I रिजल्ट 2024: 237 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

नई दिल्ली | 22 अक्टूबर, 2024

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-I) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम 21 अक्टूबर की रात को घोषित किया गया। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार कुल 237 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें से 158 उम्मीदवार भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), 44 भारतीय नौसेना अकादमी (INA), और 34 वायु सेना अकादमी के लिए चुने गए हैं।

UPSC ने जारी किया नोटिस

UPSC ने अपने नोटिस में कहा है कि भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए 100 रिक्तियां हैं, जिसमें 13 एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र (आर्मी विंग) धारकों के लिए आरक्षित हैं। भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में 32 रिक्तियां हैं, जिनमें 06 एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र (नौसेना विंग) धारकों के लिए हैं। वायु सेना अकादमी के लिए भी 32 रिक्तियां हैं, जिसमें 03 एनसीसी ‘C’ प्रमाणपत्र (एयरविंग) धारकों के लिए आरक्षित हैं।

ऐसे देखें UPSC CDS I रिजल्ट 2024

  1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UPSC CDS I Result 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. पीडीएफ पेज खुलेगा, जहां अपना नाम और रोल नंबर देखें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

About admin

Check Also

रिपोर्ट: मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव की संभावना, बुमराह संभाल सकते हैं कमान; पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने की संभावना कम।

मुंबई इंडियंस में कप्तानी बदलाव के संकेत बुमराह संभाल सकते हैं टीम की कमान, पंजाब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?