वाशिंगटन: अमेरिका की फेडरल जांच एजेंसी FBI ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर देश को दहलने से बचा लिया। जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS अमेरिका के मिशिगन स्थित एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाने की फिराक में था, लेकिन समय रहते सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से यह हमला टल गया।
FBI ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
FBI के सहायक निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी कि मिशिगन में एक अमेरिकी सैन्य बेस पर संभावित ISIS हमले की योजना को विफल कर दिया गया है। इस साजिश के पीछे संदिग्ध अम्मार अब्दुलमाजिद मोहम्मद सईद का नाम सामने आया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हमले से पहले ही पकड़ में आया आरोपी
FBI अधिकारियों ने बताया कि सईद ने सैन्य ठिकाने की गतिविधियों की जानकारी इकट्ठा कर ली थी और सामूहिक गोलीबारी जैसे हमले की योजना बना रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक एजेंसी के अंडरकवर एजेंट को लग गई, जिसके बाद उस पर निगरानी तेज कर दी गई। जाँच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
ISIS के लिए कर रहा था काम
जांच एजेंसियों का दावा है कि सईद आतंकी संगठन ISIS के लिए काम कर रहा था और अमेरिकी सेना के टैंक-ऑटोमोटिव एंड आर्मामेंट्स कमांड (TACOM) को निशाना बनाना चाहता था। उस पर विदेशी आतंकी संगठन को समर्थन देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए जाएंगे।
FBI ने दी चेतावनी और सराहना
काश पटेल ने कहा कि एजेंसी की सतर्कता और तत्परता के चलते कई लोगों की जान बची। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को इस सफलता के लिए बधाई दी। अमेरिका पहले भी ISIS के खिलाफ कठोर रुख अपनाता रहा है और आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सैन्य अभियान भी चलाता रहा है
CHANNEL009 Connects India
