Breaking News

अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पलटी, 21 घायल, 4 की हालत गंभीर

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना:
अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर छिंदवाड़ा लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस चौरई के पास सोयाबीन प्लांट के पास पलट गई। इस हादसे में 21 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कैसे हुआ हादसा?
बस जब केंद्रीय विद्यालय के पास से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्राले ने बस को कट मारा। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।

प्रशासन का त्वरित एक्शन:

  • हादसे की सूचना मिलते ही चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा और एसडीओपी सौरभ तिवारी मौके पर पहुंचे।
  • प्रशासन ने घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

श्रद्धालु कौन थे?
बस में नागपुर नाका व्यापारी मंडल के श्रद्धालु सवार थे। ये सभी 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन के लिए निकले थे।

इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए सभी घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?