Related Articles
तिजारा: अलवर जिले के तिजारा में बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
1 अप्रैल को शाम 4:55 बजे थाना अधिकारी महेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन बदमाश—अजीम (निवासी बाघोर), अरशद (निवासी बाई) और एक अन्य—हसनपुर माफी में खड़े हैं। इनमें अजीम सिरोही जिले में डंपर चोरी के मामले में वांछित था।
पुलिस को देख भागे बदमाश
सूचना मिलते ही पुलिस ने भिवाड़ी कंट्रोल रूम को अलर्ट किया और नाकाबंदी कराई। जब पुलिस टीम हसनपुर माफी मदरसे के पास पहुंची, तो बदमाश पुलिस को देखकर तिजारा की तरफ भागने लगे। पुलिस ने गाड़ी से उतरकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और तेज रफ्तार से भाग निकले।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर वाहन चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राहुल पुत्र आजाद, निवासी मिर्जापुर, थाना किशनगढ़बास बताया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और बाकी दो बदमाशों की तलाश जारी है।
CHANNEL009 Connects India
