Breaking News

आजमगढ़: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव के हरिकेश मौर्या (52) के रूप में हुई है। वह ठेकमा स्थित स्टेट बैंक के पास बीज भंडार की दुकान चलाते थे।

हरिकेश मौर्या अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत मुहम्मदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बाद कार और चालक को पकड़ लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरिकेश मौर्या पीछे अपनी पत्नी ऊषा, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और महिलाएं परिजनों को सांत्वना दे रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारण जानने के लिए गवाहों से पूछताछ कर रही है।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?