Breaking News

आबूरोड में क्रिकेट खेलने गए 3 भाइयों की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में बनास नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम का है, जब तीनों बच्चे क्रिकेट खेलने निकले थे। मृतकों में दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल हैं। जैसे ही घटना का पता चला, घर में कोहराम मच गया।

क्रिकेट खेलते-खेलते पहुंचे नदी किनारे
मानपुर में हवाई पट्टी के पास तीनों बच्चे क्रिकेट खेलने गए थे। खेलने के दौरान वे बनास नदी के किनारे पहुंचे और नहाने लगे। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
नदी किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी हरचंदराम देवासी मौके पर पहुंचे। वहां पार्षद अमरसिंह, परिजन और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

डूबने वाले बच्चों के नाम
मरने वालों में 14 साल का गला भील, 13 साल का कालू भील और 15 साल का चंदू भील शामिल हैं। तीनों बच्चे आपस में सगे और चचेरे भाई थे।

परिजनों का बुरा हाल
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। रातभर परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर जमा रहे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?