Breaking News

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के हीरो बने मोहम्मद सिराज, डेल स्टेन की भविष्यवाणी को किया सच

मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया के भरोसेमंद गेंदबाज हैं। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। खास तौर पर ओवल टेस्ट मैच में उनका जज्बा और जुनून देखने लायक था। इस मुकाबले में सिराज ने कुल 9 विकेट चटकाए—पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी।

दिग्गज साउथ अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टेन ने 30 जुलाई को ही भविष्यवाणी कर दी थी कि सिराज ओवल टेस्ट में पांच विकेट लेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा था, “सिराज पांचवें टेस्ट में फाइफर (5 विकेट) लेंगे।” स्टेन की बात सच साबित हुई। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में सिराज ने 30.1 ओवर की मेहनत में 104 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों—ओली पोप (27), जैक क्रॉली (14), जैमी स्मिथ (2), जैमी ओवरटन (9) और गस एटकिंसन (17)—को पवेलियन भेजा।

मोहम्मद सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में कुल 23 विकेट चटकाए। इससे पहले, उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में भी एक बार 5 विकेट लिए थे। लेकिन ओवल टेस्ट में उनका प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी मिला।

मैच जीतने के बाद सिराज ने कहा, “सच कहूं तो बहुत अच्छा लग रहा है। हम पहले दिन से ही कड़ी टक्कर देना चाहते थे और यह नतीजा देखकर बहुत खुशी हो रही है। जब सुबह उठा तो मुझे यकीन था कि मैं आज कुछ खास कर सकता हूं। मैंने ‘Believe’ (विश्वास) लिखे एक स्क्रीनशॉट को वॉलपेपर बनाया था।”

उन्होंने ये भी कहा कि अगर उन्होंने हैरी ब्रूक का कैच ठीक से पकड़ा होता, तो शायद मैच का नतीजा पहले ही आ जाता और आखिरी दिन तक बात नहीं पहुंचती।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?