Breaking News

एमपी: सड़क निर्माण के बदले रिश्वत मांग रहा था रेंजर, लोकायुक्त ने पकड़ा रंगे हाथ

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला धार जिले का है, जहां एक रेंजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है।


क्या है पूरा मामला?

धार जिले के बाग वन परिक्षेत्र के रेंजर वैभव उपाध्याय पर मनावर के ठेकेदार जितेन्द्र वास्कले ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जितेन्द्र वास्कले को बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर सड़क बनाने का ठेका मिला था, जिसमें से 2 किलोमीटर हिस्सा वन विभाग की जमीन में आता है। इसके लिए उन्होंने विभाग से अनुमति भी ले रखी थी।

लेकिन रेंजर वैभव उपाध्याय ने काम रोक दिया और लागत का 3 प्रतिशत रिश्वत में मांग लिया। ठेकेदार पहले ही 96 हजार रुपए रिश्वत दे चुका था, फिर भी रेंजर ने 2 लाख रुपए और मांगे।


रंगे हाथों पकड़ा गया रेंजर

ठेकेदार ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की। जांच के बाद शिकायत सही पाई गई। लोकायुक्त टीम ने फरियादी को 1 लाख रुपए के साथ रेंजर के पास भेजा। जैसे ही रेंजर ने पैसे लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया

रेंजर वैभव उपाध्याय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत कार्रवाई की गई है।


नोट: लोकायुक्त की सक्रियता के बावजूद प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?