Breaking News

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर बड़ी चुनौतियां: कुलदीप और अर्शदीप को मिलेगा मौका?

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 अपने आखिरी और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से ओवल मैदान पर खेला जाएगा। फिलहाल इंग्लैंड 2-1 से सीरीज में आगे है और भारत के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का आखिरी मौका होगा।

मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा, जहां भारत ने खराब स्थिति से उबरते हुए मुकाबले को ड्रॉ कराने में कामयाबी हासिल की। उस मैच के हीरो रहे थे  वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा, जिनकी पारी ने टीम को हार से बचाया। लेकिन अब ओवल टेस्ट से पहले भारत की टीम मैनेजमेंट, खासतौर पर कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के सामने कुछ अहम सवाल खड़े हैं।

सीरीज में अब तक भारत ने स्पिन डिपार्टमेंट में रविंद्र जडेजा के साथ पार्टनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया लेकिन किसी की भी परफॉर्मेंस ज्यादा असरदार नहीं रही। कुलदीप यादव इस सीरीज में अभी तक बेंच पर बैठे हैं, लेकिन ओवल की पिच आमतौर पर स्पिनर्स को थोड़ी मदद देती है। ऐसे में कुलदीप को मौका मिल सकता है।

तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर भी टीम के सामने सवाल हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही तीन टेस्ट खेल लिए हैं और उनकी फिटनेस को देखते हुए संभावना है कि वे यह मैच खेलें या आराम करें। वहीं, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी उतनी प्रभावी नहीं रही। ऐसे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिल सकता है। वह नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर हैं, और इंग्लैंड की परिस्थितियों में वह खतरनाक साबित हो सकते हैं।

बल्लेबाजी लाइनअप की बात करें तो शुभमन गिल की कप्तानी में बल्लेबाजों ने पिछले मैच में अच्छी वापसी की थी। यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल और जडेजा की फॉर्म टीम के लिए पॉजिटिव संकेत हैं। ऐसे में यहां बदलाव की संभावना कम है।

संभावित बदलाव:

IN: कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

OUT: शार्दुल ठाकुर, अंशुल कम्बोज

ओवल टेस्ट टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। प्लेइंग इलेवन का चयन आसान नहीं होगा, लेकिन अगर गिल और गंभीर सही संतुलन बैठा लेते हैं, तो टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज ड्रॉ कर सकती है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?