Breaking News

करौली हादसा: बीमार बेटे को अस्पताल ले जा रहे पिता की मौत, कार ने बाइक को दूर तक घसीटा

हिण्डौनसिटी के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लग्जरी कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका 7 साल का बेटा और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के लिए जा रहे थे अस्पताल

मृतक की पहचान अटक गांव निवासी केवल जाटव (25) के रूप में हुई है। वह अपने बीमार बेटे को इलाज के लिए बाइक से ले जा रहे थे। उनके साथ बड़ा भाई भी बैठा था। चरमपुरा गांव के पास एक लग्जरी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कार में फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। इस हादसे में केवल के शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। उनका बेटा सड़क किनारे खेत में जा गिरा।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

राहगीरों की सूचना पर ग्रामीण और परिवारजन मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में महवा के पास केवल ने दम तोड़ दिया।

शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

चालक फरार, मामला दर्ज

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के समय कार के एयरबैग खुल गए थे, जिससे चालक सुरक्षित बच गया। दुर्घटनाग्रस्त कार के नंबर के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

About admin

Check Also

बारां में NH-27 पर हादसा: अहमदाबाद जा रहे युवक की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

राजस्थान के बारां जिले के अंता क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गुरुवार को बड़ा सड़क …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?