Breaking News

कांग्रेस ने मजदूरों और किसानों के हक में किया महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

कोतमा: पूर्व विधायक मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 11 नवंबर को जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में यह बताया गया कि जीवनदायनी आमाडाड खुली खदान में काम कर रही निजी कंपनी के ठेकेदार स्थानीय किसानों और मजदूरों के साथ दुव्र्यवहार कर रहे हैं। साथ ही, उन्हें रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है और काम करते समय सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी में वेतन विसंगतियां भी जारी हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपने नियमों की अनदेखी करते हुए मजदूरों से काम लिया, लेकिन उन्हें सही लाभ नहीं दिया। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया और 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, जिसमें 15 दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की गई। अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस ने आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान, मनोज मिश्रा, पदुम चंद्रा, संजय पटेल, मोहन पाव और प्रभावित क्षेत्र के सरपंच भी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?