Breaking News

कुंभलगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में शिकार का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

राजसमंद: कुंभलगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में शिकार का प्रयास कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से विस्फोटक सामग्री और हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भंवरलाल गमेती नामक आरोपी को क्षेत्रीय वन अधिकारी टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बाद में सिविल न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

घटना बुधवार सुबह की है, जब आरोपी वन्य जीव सफारी ट्रैक से शिकार करने आया था। उसके पास छह गोले, एक कुल्हाड़ी, एक धारदार छुरी और दो शराब के पव्वे थे। गाइड गणेश सिंह और इंद्रसिंह की सूचना पर वन अधिकारी शेखावत, वनपाल मुकेश मीणा और अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी सामग्री जब्त की। दूसरा आरोपी गणेश, जो कंबोड़ा का निवासी है, मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

About admin

Check Also

यूपी राजनीति में बृजभूषण शरण सिंह बन सकते हैं ‘किंगमेकर’, क्या बदलेंगे समीकरण?

उत्तर प्रदेश की कर्नलगंज सीट पर राजनीति हमेशा से दिलचस्प रही है। यहां दो बड़े …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?