Breaking News

कैरेबियाई धरती पर बाएं हाथ के गेंदबाजों का जलवा

वनडे क्रिकेट में कैरेबियाई धरती पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने कई यादगार प्रदर्शन किए हैं। साल 2022 में बांग्लादेश के शोरफुल इस्लाम ने प्रोविडेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उनके स्पेल ने मैच का रुख बांग्लादेश की ओर मोड़ दिया था।

कनाडा के उमर भट्टी ने 2007 में सेंट जॉन्स में बरमूडा के खिलाफ 45 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह प्रदर्शन कनाडाई क्रिकेट इतिहास के अहम पलों में गिना जाता है।

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 2025 में तारूबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अपनी रफ्तार और स्विंग से उन्होंने कैरेबियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया।

ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रेकन का नाम भी इस सूची में दो बार शामिल है। उन्होंने कैरेबियाई पिचों पर दो अलग-अलग मौकों पर 4-4 विकेट लेकर विपक्षी टीमों को मुश्किल में डाल दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन और मिचेल स्टार्क कैरेबियाई धरती पर वनडे में 5 विकेट लेने वाले एकमात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। खास बात यह है कि भारत के किसी भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का नाम इस सूची में नहीं है।

About Hussain

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?