Breaking News

गृह मंत्रालय की सख्ती: 6 लाख मोबाइल नंबर और 709 ऐप्स ब्लॉक, डिजिटल धोखाधड़ी पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली – देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में डिजिटल फ्रॉड को लेकर दी गई नसीहत के बाद गृह मंत्रालय ने एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इस कमेटी की निगरानी गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा सचिव करेंगे।

डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के लिए विशेष अभियान
डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। डिजिटल अरेस्ट से संबंधित 6,000 से अधिक शिकायतें अब तक दर्ज की जा चुकी हैं, जिन पर कार्रवाई के लिए मंत्रालय ने राज्यों की पुलिस को निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय का 14सी विंग इस पर केस-टू-केस नजर रखेगा।

6 लाख मोबाइल नंबर और 709 ऐप्स ब्लॉक
साइबर विंग ने अब तक 6 लाख मोबाइल नंबर और 709 मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया है, जो साइबर धोखाधड़ी में लिप्त थे। इसके अलावा, 1 लाख 10 हजार IMEI नंबर और साइबर फ्रॉड से जुड़े 3.25 लाख फर्जी बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ में लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का संदेश दिया था और ‘रुको-सोचो-एक्शन लो’ का मंत्र दिया, जिससे लोग डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

About admin

Check Also

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?