Related Articles
गोंडा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा धानेपुर थाना क्षेत्र के बग्गी रोड पर हुआ।
दवा लेने जा रहा था युवक
उज्जैनी कला साँवल पुरवा गांव का रहने वाला जव्वाद खान, अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से गोंडा दवा लेने जा रहा था। जब वे बग्गी रोड के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे पानी भरा हुआ था। इसी कारण उन्होंने बाइक रोक दी ताकि सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को साइड दी जा सके।
लापरवाही से चला डंपर, युवक की मौत
जैसे ही डंपर पास आया, चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार जव्वाद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि उसका चचेरा भाई बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव व थाने में भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंची धानेपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चालक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मुशाहिद खान की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
CHANNEL009 Connects India
