Breaking News
earthquake newz

ग्रीस और तुर्किये में तेज भूकंप के झटके, लोग खिड़कियों से कूदे, कई घायल

एथेंस/अंकारा: मंगलवार की सुबह ग्रीस और उसके पड़ोसी देश तुर्किये में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। ग्रीस के डोडेकेनीज़ द्वीप क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी वजह से पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में हलचल मच गई। भूकंप की गहराई लगभग 68 किलोमीटर थी, जिससे इसके असर को आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।

तुर्किये में 5.8 तीव्रता, 7 लोग घायल

तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मारमारिस नामक तटीय शहर में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के दौरान लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनियों से कूद पड़े, जिससे कम से कम 7 लोग घायल हो गए। गवर्नर इदरीस अकबीयिक ने इस बात की पुष्टि की है।

आधी रात को मची अफरा-तफरी

स्थानीय समय के अनुसार भूकंप तड़के 2:17 बजे आया, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। ग्रीक द्वीप रोड्स, तुर्की के एजियन और भूमध्य तटीय इलाके, सीरिया, लेबनान, और मिस्र तक झटके महसूस किए गए। हालांकि अब तक किसी बड़ी क्षति या मौत की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।

तुर्किये फिर बना भूकंप का केंद्र

तुर्किये पहले से ही भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यहां 2023 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 59,000 से अधिक लोगों की जान गई थी। उस भयानक हादसे के बाद से ही भूकंप को लेकर लोगों में गहरी दहशत बनी हुई है।

प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने नागरिकों के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं और संभावित आफ्टरशॉक्स से सतर्क रहने की अपील की है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?