Breaking News

जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370: इंजीनियर रशीद का आरोप, फारूक-उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से मिलकर की साजिश

श्रीनगर। आवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष और सांसद इंजीनियर शेख अब्दुल राशिद ने आरोप लगाया है कि फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने में सहयोग किया। राशिद का दावा है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से पहले पीएम मोदी ने अब्दुल्ला परिवार से सलाह ली थी।

राशिद ने कहा कि उमर अब्दुल्ला धारा 370 और राज्य के विशेष दर्जे की बात करते हैं, लेकिन जब धारा 370 हटाई गई, तब वे और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला पीएम मोदी से मिले थे। इसके बाद दोनों को एक अतिथि गृह में रखा गया, जिससे लगता है कि वे इस फैसले से सहमत थे।

राशिद ने इसे “मैच-फिक्सिंग” करार देते हुए कहा कि भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को सत्ता में आने में मदद की।

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में पीएम मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया था।

About admin

Check Also

आधा MP हीट वेव की चपेट में:इंदौर-उज्जैन में आज तेज लू का ऑरेंज अलर्ट; कल से भोपाल-जबलपुर में भी असर

आधा मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?