Breaking News

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में खराबी, यात्रियों को दिनभर उठानी पड़ी परेशानी

जयपुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। एयर इंडिया की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (IX-2749) में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यात्रियों को पूरे दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीन बार बैठाया, फिर भी नहीं उड़ी फ्लाइट
इस विमान को सुबह 11:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इंजन में खराबी के कारण इसमें बार-बार देरी होती रही। यात्रियों को तीन बार प्लेन में बैठाया गया, लेकिन हर बार उड़ान रद्द करनी पड़ी। शाम 5 बजे तक भी समस्या ठीक नहीं हुई, जिसके बाद फ्लाइट को पूरा रद्द कर दिया गया।

यात्रियों का फूटा गुस्सा
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 200 से ज्यादा यात्री परेशान होते रहे। जैसे ही उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिली, यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। लॉबी एरिया में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई। बाद में अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

  • मई 2025: इंडिगो की जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट के दोनों इंजनों में खराबी, चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग।

  • मई 2025: एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई फ्लाइट टेकऑफ से पहले ही रद्द, यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया।

  • मार्च 2025: जयपुर-चेन्नई फ्लाइट के टेकऑफ के बाद रनवे पर टायर रबर का बुरादा मिला, हवा में फ्यूल टैंक खाली कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे यात्रियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?