Breaking News

जयपुर पुलिस का ऑपरेशन रीकॉल: 762 गुम मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए

जयपुर।
जयपुर पुलिस ने ऑपरेशन रीकॉल के तहत 762 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइलों की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए है।

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि हाल ही में जिले में मोबाइल चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। इससे परेशान पीड़ितों को उनके मोबाइल लौटाने के लिए साइबर सेल को सक्रिय किया गया और खास रणनीति बनाई गई।

ऑपरेशन रीकॉल की प्रक्रिया
साल 2024 में गुम हुए मोबाइल खोजने के लिए पुलिस ने थानों की टीमों का गठन किया। मोबाइल कंपनियों और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से कई जिलों और राज्यों से गुम मोबाइलों को बरामद किया गया।

गुमशुदगी कैसे दर्ज करें
मोबाइल पाने आए लोगों को दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। इस पोर्टल पर कोई भी अपने गुम मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करा सकता है और उसकी लोकेशन ट्रेस करवा सकता है।

जयपुर पुलिस की इस कार्रवाई से कई पीड़ितों को राहत मिली और उनके मोबाइल सुरक्षित वापस लौटाए गए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?