Breaking News

जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित

जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है, जिसके कारण हिसार-जयपुर, मथुरा-जयपुर, दिल्ली-बाड़मेर और जयपुर-बठिण्डा जैसी कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर एयर कंकर्स (छत निर्माण) का काम किया जा रहा है। इस वजह से ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया जाएगा, उनके मार्ग बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनों का समय बदला जाएगा और कुछ को नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा।

उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

About admin

Check Also

कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए अगले दो वर्षों में 1,000 अतिरिक्त कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।

कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं अगले दो वर्षों में 1,000 नए …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?