Breaking News

जोधपुर से समर स्पेशल ट्रेन आज से शुरू, यात्रियों को गर्मी में मिलेगी राहत

जोधपुर। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर (भगत की कोठी) से दानापुर के बीच समर स्पेशल वीकली ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन बुधवार शाम से चलना शुरू हो गई है और 26 जून तक इसका संचालन जारी रहेगा।

हर बुधवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर-भगत की कोठी वीकली स्पेशल ट्रेन को 10 ट्रिप के लिए मंजूरी दी गई है।

  • यह ट्रेन भगत की कोठी से हर बुधवार शाम 5:20 बजे रवाना होगी और

  • गुरुवार शाम 5:15 बजे दानापुर पहुंचेगी

  • वापसी में, ट्रेन दानापुर से हर गुरुवार शाम 6:45 बजे रवाना होगी।

कोच की व्यवस्था

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए

  • 16 स्लीपर कोच

  • और 4 जनरल कोच होंगे।

रेलवे ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक हो सके।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?