Breaking News

ट्रेन में अब बिना रिजर्वेशन सफर होगा आसान, रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा

रेलवे का बड़ा कदम, जनरल कोचों की संख्या बढ़ी
भारतीय रेलवे ने बिना रिजर्वेशन वाले यात्रियों के सफर को और भी आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे ने करीब 600 नए जनरल श्रेणी के डिब्बों को अपनी ट्रेनों में शामिल किया है।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार के अनुसार, अगले दो वर्षों में रेलवे देशभर में 10,000 से अधिक जनरल कोच जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है। इन नए कोचों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

नए कोचों का निर्माण
पिछले कुछ महीनों में रेलवे ने जनरल श्रेणी के 583 नए कोच बनाए हैं और उन्हें 229 नियमित ट्रेनों में जोड़ दिया है। नवम्बर तक यह संख्या बढ़कर 1000 से ज्यादा हो जाएगी। इन नए कोचों को 647 नियमित ट्रेनों में जोड़ा जाएगा। ये नए कोच एलएचबी (Linke Hofmann Busch) प्रकार के होंगे, जो पुराने पारंपरिक आईसीएफ कोचों की तुलना में हल्के और मजबूत होते हैं।

नए जनरल कोच वाली ट्रेनों की सूची

  1. 20487-88 मालाणी एक्सप्रेस
  2. 20489-90 बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?