Breaking News

डिजिटल महाकुंभ हैशटैग बना टॉप ट्रेंड, वेबसाइट पर आए 33 लाख यूजर्स

महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाला है। इस मेला से पहले ही सोशल मीडिया पर डिजिटल महाकुंभ नाम का हैशटैग ट्रेंड करने लगा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 को आस्था और आधुनिकता का संगम बनाकर इसे डिजिटल महाकुंभ बनाने का संकल्प लिया है। इस पहल को सोशल मीडिया पर #DigitalMahakumbh के नाम से सराहा जा रहा है। 9 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर और डिजिटल मीडिया गैलरी का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही डिजिटल महाकुंभ के सभी चरणों की शुरुआत हो गई।

महाकुंभ की वेबसाइट पर अब तक 33 लाख यूजर्स आ चुके हैं। वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 4 जनवरी तक 183 देशों से लोग महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ पर विजिट कर चुके हैं। इनमें यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका समेत विभिन्न देशों के लोग शामिल हैं।

महाकुंभ 2025 का मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा और दुनिया भर में इस आध्यात्मिक मेले की चर्चा हो रही है।

About admin

Check Also

ब्रज में होली की धूम अभी बाकी, 22 मार्च तक रंगों की बरसात!

अगर आप ब्रज की मशहूर होली में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास अब …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?