Breaking News

तेज रफ्तार में जा रही बस पलटी, 12 छात्रों की हुई मौत

भीषण बस हादसा: मिस्र में एक तेज रफ्तार बस के पलटने से एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 12 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी।

दुनियाभर में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। हर साल कई लोग इन हादसों में जान गंवाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही हादसा मिस्र (Egypt) में हुआ। सोमवार को गैलाला यूनिवर्सिटी (Galala University) के छात्र एक बस में सफर कर रहे थे, तभी उनकी बस ऐन सोखना हाईवे पर पलट गई। यह दुर्घटना मिस्र के स्वेज़ (Suez) गवर्नरेट में हुई।

12 छात्रों की हुई मौत

स्वेज़ गवर्नरेट में हुए इस बस एक्सीडेंट में 12 छात्रों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों में दी गई।

33 छात्र घायल

इस हादसे में 33 छात्र घायल भी हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 19 छात्रों को कुछ ही देर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य कुछ छात्र रात तक डिस्चार्ज हो गए, और कुछ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह बस कैसे पलटी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और माना जा रहा है कि तेज रफ्तार इस हादसे की संभावित वजह हो सकती है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?