Breaking News

नीमच में भीषण आग: गोदाम में दीपावली का सामान जलकर राख

नीमच शहर में शुक्रवार सुबह जीएसटी कार्यालय के पास एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी जोरदार थी कि कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। गोदाम में दीपावली का सामान रखा था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया।

इस गोदाम के पास ही 5-6 और गोदाम भी हैं, लेकिन आग उनमें नहीं फैली। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही थी, वहीं पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक अन्य गोदामों को बचाने का प्रयास जारी था। राहत की बात है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?