Breaking News

प्रहरी भर्ती-2024: 968 पदों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म 5 फरवरी से, चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रहरी सीधी भर्ती-2024 में सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने शारीरिक दक्षता और मापदंड परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अब सफल अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। बोर्ड सचिव के अनुसार, कुल 968 पदों के लिए यह प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगी।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID से लॉग-इन करना होगा।

  • भर्ती पोर्टल पर जाकर विस्तृत आवेदन और स्क्रूटनी फॉर्म के लिंक पर क्लिक कर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होंगे।

अंतिम मौका

बोर्ड ने साफ किया है कि यह फॉर्म भरने का एकमात्र अवसर है।

  • 11 फरवरी के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

  • इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने का कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते फॉर्म भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने की सलाह दी गई है।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?