Breaking News

बड़ी खबर: कल आएगी लाड़ली बहनों को 23वीं किस्त, इन दो योजनाओं के पैसे भी मिलेंगे

लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रही मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं को अब राहत मिलने वाली है। यह किस्त कल 16 अप्रैल को उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। साथ ही दो अन्य योजनाओं की राशि भी इसी दिन महिलाओं को मिलेगी।

सीएम करेंगे राशि जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला के टिकरवारा से सिंगल क्लिक के जरिए तीनों योजनाओं की राशि जारी करेंगे।

  • लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर माह मिलने वाले 1250 रुपए इस बार 10 अप्रैल के बजाय 16 अप्रैल को मिलेंगे।

  • साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 56 लाख लोगों को 337 करोड़ रुपए

  • और गैस सिलेंडर योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 57 करोड़ रुपए भी दिए जाएंगे।

कुछ महिलाएं हुईं योजना से बाहर

महिला एवं बाल विकास मंत्री के अनुसार –

  • 15,748 महिलाओं के नाम मृत्यु के बाद हटाए गए हैं।

  • 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं को 60 साल की उम्र पूरी होने पर योजना से हटा दिया गया है।
    अगर किसी महिला की उम्र 60 साल या उससे अधिक हो गई है, तो उनके खाते में अब योजना की राशि नहीं आएगी।

योजना का अब तक का लाभ

अब तक सरकार द्वारा इस योजना में करीब 33 हजार करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। हालांकि, फिलहाल राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

कौन महिलाएं ले सकती हैं योजना का लाभ?

  • मध्यप्रदेश की मूल निवासी

  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं

  • कम से कम 21 वर्ष की उम्र हो

  • किसी भी वर्ग की महिला हो

  • परिवार में कोई आयकरदाता न हो

  • परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन हो

अगर आप इन शर्तों को पूरा करती हैं तो आप लाड़ली बहना योजना का लाभ उठा सकती हैं।

About admin

Check Also

आत्महत्या रोकने संबंधी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

अदालत बोली- नीति से जुड़े मामलों में सरकार को फैसला लेना है दिल्ली हाईकोर्ट ने …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?