Breaking News

बालोतरा: 3 साल बाद 8 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला राशन का हक, 17 हजार से ज्यादा परिवार योजना से जुड़े

बालोतरा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बालोतरा जिले में तीन सालों से लंबित राशन अपीलों का निपटारा कर 8,704 परिवारों को राहत दी गई है। साथ ही साल 2025 में मिली 8,929 नई अपीलों का भी समाधान किया गया है। अब कुल 17,633 परिवारों को इस योजना में जोड़ा गया है।

राशन के लिए जरूरी है आधार सीडिंग और ई-केवाईसी

जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने बताया कि सरकार ने इस काम के लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। योजना से जुड़े सभी नए लाभार्थियों को राशन पाने के लिए आधार लिंकिंग (सीडिंग) और ई-केवाईसी करवाना जरूरी होगा।

यदि किसी उपभोक्ता की ये प्रक्रिया अधूरी रहती है, तो उन्हें राशन सामग्री नहीं दी जाएगी

कैसे करें प्रक्रिया पूरी?

  • ऑनलाइन: जिनके पास मोबाइल या कंप्यूटर है, वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद ही आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कर सकते हैं।

  • ऑफलाइन: जिनके पास यह सुविधा नहीं है, वे जिला रसद अधिकारी कार्यालय, उपखंड अधिकारी कार्यालय, विकास अधिकारी कार्यालय या पंचायत समिति कार्यालय में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

फैक्ट फाइल:

  • 8,704 परिवार – साल 2022 की लंबित अपीलों से जुड़े

  • 8,929 परिवार – साल 2025 की नई अपीलों से जुड़े

  • 17,633 परिवार – कुल जोड़े गए परिवार (2025 तक)

यह प्रयास जिले में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन का हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?