Breaking News
bilawat butto

बिलावल भुट्टो का बयान: ‘भारत ने हमला किया, अब मिलेगा जवाब’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हाल ही में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए थे, जिससे पाकिस्तान में हलचल मच गई है। बिलावल ने भारत के हमले पर जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने जिस तरीके से जवाब दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने भारत को चेतावनी दी कि अब पाकिस्तान का जवाब जल्द ही आएगा।

पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमले की धमकी

बिलावल भुट्टो ने कहा, “भारत ने हमला कर लिया है, लेकिन हम किसी से डरते नहीं हैं। पाकिस्तान की वायुसेना पहले ही इसका मजबूत जवाब दे चुकी है। हम पांच विमान गिरा चुके हैं और अगर जरूरत पड़ी तो और भी गिराएंगे। भारत को समझना होगा कि पाकिस्तान के पास जवाब देने की ताकत है।” उन्होंने यह भी कहा कि अब यह तय है कि पाकिस्तान भारत के हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा, चाहे वो दिन हो या रात।

आतंकी पनाहगाह होने की स्वीकारोक्ति

हालांकि, यह वही बिलावल भुट्टो हैं जिन्होंने हाल ही में स्वीकार किया था कि पाकिस्तान आतंकवाद का पनाहगाह बन चुका है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में पलने वाले आतंकवादियों ने उनकी मां बेनज़ीर भुट्टो की हत्या की थी, और वह खुद भी आतंकवाद का शिकार रहे हैं। बिलावल ने यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकवाद से जुड़ा रहा है, लेकिन उनका कहना था कि देश अब इस अतीत से उबर चुका है और आंतरिक सुधार कर चुका है।

भारत पर आरोप और पाकिस्तान का ‘सिंधु’ बयान

पिछले दिनों भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को दोषी ठहराया था और सिंधु नदी पर अपना कड़ा कदम उठाया था। इस पर बिलावल भुट्टो ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था, “भारत अपनी कमियों को छिपाने के लिए हम पर आरोप लगा रहा है। सिंधु हमारी है, और हमारी ही रहेगी, चाहे उसमें पानी बहने की जगह खून बहता हो।”

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?