Breaking News

बिलासपुर में ठगी के दो मामले: फॉरेक्स के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी, नौकरी का झांसा देकर 78 हजार ऐंठे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक मामले में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 6.05 लाख रुपये की ठगी की गई, वहीं दूसरे मामले में युवतियों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 78 हजार रुपये वसूले गए।

फॉरेक्स और डबल रिटर्न का लालच

जांजगीर निवासी अनिल कुमार पाण्डेय (48) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पहचान एक साल पहले झमिया यादव और चेतन पटेल से हुई थी। 6 अगस्त को आरोपियों ने उन्हें बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल में बुलाया और एक साल में रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया।

उसी दिन उन्होंने 1.50 लाख रुपये नकद और 70 हजार रुपये फोन-पे से ट्रांसफर किए। इसके बाद 7 अगस्त से 16 अक्टूबर के बीच सात किस्तों में 4.55 लाख रुपये और भेजे गए। इस तरह कुल 6 लाख 5 हजार रुपये आरोपियों को दिए गए।

आरोपियों ने हर महीने 50 हजार रुपये मुनाफा देने का वादा किया था, लेकिन केवल 23 हजार रुपये ही वापस किए। बाद में रकम मांगने पर बहाने बनाए गए और फोन उठाना बंद कर दिया गया।

60 साल तक नौकरी का झांसा

दूसरे मामले में युवतियों को 60 साल तक सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 78 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता कमला बाई श्याम ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनकी बेटी शशी श्याम और उसकी सहेलियों से अलग-अलग किश्तों में पैसे लिए।

  • शशी श्याम से 19,500 रुपये नकद

  • नगमा खान से 19,500 रुपये

  • क्रांति सिंह से 19,500 रुपये

  • परमेश्वरी से 10,500 रुपये नकद और 9,000 रुपये फोन-पे से

इस तरह कुल 78 हजार रुपये वसूले गए। आरोप है कि बाद में झूठी ट्रेनिंग देकर युवतियों को गुमराह किया जाता रहा।

पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About admin

Check Also

लखनऊ एयरपोर्ट पर सीट के नीचे छिपा सोना बरामद, तस्करी की आशंका

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोना तस्करी से जुड़ा एक बड़ा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?