Breaking News

बिहार उपचुनाव परिणाम: बिहार की चार सीटों पर किसने जीती, जानें पूरी जानकारी

बिहार में 13 नवंबर 2024 को हुई चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे शुरू हुई थी। उपचुनाव में तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। इन सीटों पर राजद, बीजेपी, जदयू, जीतनराम मांझी की हम सेकुलर, माले, बसपा और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

इन उपचुनावों के परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव और संभावित गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। अब तक के नतीजों के अनुसार, बीजेपी ने दो सीटों (तरारी और रामगढ़) पर जीत हासिल की, जबकि जदयू ने बेलागंज और जीतनराम मांझी की हम सेकुलर पार्टी ने इमामगंज सीट पर जीत दर्ज की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जनता ने लालू प्रसाद यादव को हरा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के चुनाव परिणामों में भी बीजेपी की जीत होगी। हालांकि, बिहार और यूपी में लालू प्रसाद को हार का सामना करना पड़ा है।”

About admin

Check Also

बिहार विधान परिषद उपचुनाव का ऐलान, 12 मई को मतदान

बिहार विधान परिषद की एक खाली सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?