Breaking News

बुलडोज़र एक्शन: बिलासपुर में शासकीय जमीन पर बनी दुकानों को हटाया गया

बिलासपुर: मोपका बाजार चौक स्थित शासकीय जमीन पर बनाई गई दुकानों को नगर निगम ने शुक्रवार को हटाया। इस कार्रवाई को ज़ोन-7 के कमिश्नर प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में निगम की अतिक्रमण शाखा और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में लगभग 50 अस्थायी और स्थायी दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई जारी रखी। पहले शासकीय जमीन पर अस्थायी ठेले और टीन शेड से दुकानें बनाई गई थीं, जो बाद में पक्की हो गईं। कई दुकानदारों ने इन दुकानों को टीन, ईंट और सीमेंट से स्थायी रूप से बना लिया था। इससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ और यातायात एवं सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा।

निगम की टीम जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।

जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा ने कहा कि यह जमीन शासकीय है और इस पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा था। कई बार मौखिक हिदायत देने के बावजूद जब निर्माण हटाए नहीं गए, तो नगर निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शहर के अन्य हिस्सों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?